पूजापाठ नहीं मेहनत से पैसा
पूजापाठ नहीं मेहनत से पैसा इस बात को हमेशा ध्यान में रखें कि मेहनत से बड़ा कोई ऊपर वाला नहीं है. जो इंसान इस बात को जितना जल्दी समझ लेता है , वह हर पल का सही इस्तेमाल कर के समय को ही पैसे में तबदील करने की कला जान जाता है. कुछ साल पहले ‘ थ्री इडियट्स ’ नाम की एक सुपरहिट फिल्म आई थी जिस में राजू नाम का एक किरदार इम्तिहान में पास होने के लिए होस्टल के कमरे में रखे मूर्तिरूपी बहुत से भगवानों की शरण में जाता है , हाथों की कई उंगलियों में तथाकथित चमत्कारी अंगूठियां पहनता है. ऐसी बेवकूफी करने वाला वही अकेला नहीं होता है , बल्कि उस फिल्म के और भी कई दूसरे नौजवान छात्र किरदार ऐसा ही करते नजर आते हैं. कोई गाय को चारा देता है , ताकि इम्तिहान नतीजों में बेचारा साबित न हो जाए तो कोई सांप के आगे दूध का कटोरा रखता है , ताकि फेल के बाद इंजीनियर बनाने के बजाय दूध बेचने के लिए तबेला न खोलना पड़ जाए. वह तो खैर फिल्म थी लेकिन असल जिंदगी में भी आप को बहुत से ऐसे लोग...